Patrakar Priyanshi Chaturvedi
D R D O ने किसानों के लिए लगाया मेला
रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान ने किसानों को नई तकनीक से अवगत करवाने के लिए किसान जवान मेला लगाया। जहाँ किसानों को उन्नत खेती के लिए नै तकनीक की जानकारी दी जा रही है। डीआरडीओ ने हल्द्वानी के गोरापड़ाव स्थित अनुसंधान केंद्र में तीन दिवसीय किसान जवान विज्ञान मेले का आयोजन किया। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अनुसंधान केंद्र की अति आधुनिक लैब का भी उद्घाटन किया। किसान जवान विज्ञान मेले में कृषि के साथ-साथ कई स्थानीय उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया और किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी देने के लिए तमाम स्टॉल्स भी लगाए गए हैं। बेहतर पौधे और बीज भी किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं और खेती की आधुनक तकनीक भी उन्हें बताई जा रही है। मेले में महिला सहायता समूह के साथ-साथ कई सरकारी और निजी संस्थाओं ने अपने स्टाल लगाए हैं। मेले में कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |