Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अवैध शराब और लहान का किया भांडाफोड़
विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है जिसके बाद पुलिस ने पंडोखर कंजर डेरा पर दबिश देकर अवैध लहान नष्ट किया और साथ ही अवैध शराब जब्त कर 02 लोगों पर मामला दर्ज किया। पंडोखर पुलिस ने अवैध शराब के अड्डे का भांडाफोड़ करते हुए 80 लीटर अवैध शराब जब्त की उसी के साथ 3 हजार लीटर अवैध लहान नष्ट किया थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने बताया ..की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी की पंडोखर कंजर डेरा पर अवैध लहान ड्रमों में रखा हुआ है जिसके बाद उन ने दबिश देकर अवैध लहान नष्ट कर शराब जब्त की पुलिस ने बताया की नष्ट किये हुए लहान की कीमत 3 लाख रुपये थी और शराब की कीमत आठ हजार है पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगो को हिरासत में लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |