Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ड्राइवर तेज़ आवाज़ में बजा रहा था डीजे
चुनाव प्रचार की उत्सुकसता में प्रत्याशी अक्सर, लोगों की सहूलियत के बारे में भूल कर बेधड़क प्रचार करते हैं, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां प्रचार की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और भाजपा प्रत्याशी के प्रचार वहान को पुलिस स्टेशन पहुंचना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी के प्रचार रथ के ड्राइवर के खिलाफ डिंडोरी कोतवाली पुलिस ने कोलाहल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है बिजोरी गांव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार रथ का ड्राइवर देर रात वाहन में तेज आवाज़ में डीजे बजा रहा था जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर, एसएसटी की टीम ने भाजपा के प्रचार वाहन की शिकायत डिंडोरी पुलिस से की, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ कोलाहल एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |