Patrakar Priyanshi Chaturvedi
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील
मध्य प्रदेश में आचार संहिता लगते ही पूरा प्रशासन मुस्तैद हो गया है। प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए प्रशासन हर संभव तैयारी कर रहा है अमरपाटन में आरएएफ और पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावो में कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रशासन बखूबी जानता है कि शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए अपनी तैयारियां और व्यवस्था पूरी रखना पड़ेगा। इन्ही तैयारियों के बीच RAF और पुलिस बल के जवानो ने अमरपाटन शहर में फ्लैग मार्च निकाला। मुख्य मार्गो से गश्त करते हुए जवानो ने क्षेत्र के लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने और आचार संहिता का पालन करने की अपील की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |