Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उचित मूल्य पर धान खरीदने का किसानो को दिया भरोसा
जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर धान खरीदी की जानकारी ली इस दौरान उदयराज सिंह ने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना हमारी जिम्मेदारी है और किसानों का पूरा धान खरीदा जाएगा। किसान हमारे लिए सर्वोपरि है किसानो को निर्धारित मूल्य से कम मूल्य में धान बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। धान का उचित मूल्य दिलाना हमारी जिम्मेदारी है यह कहना है जिलाधिकारी उदय राज सिंह का सीमांत खटीमा नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने धान खरीदी की विस्तृत जानकारी ली और जरुरी दिशा निर्देश दिए इस दौरान जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने राइस मिलर्स संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी जाना।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |