
Dakhal News

राज्यपाल व् छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से की फरियाद
रानी विभा सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से एशिया के एकमात्र विश्वविद्यालय खैरागढ़ विश्वविद्यालय को खैरागढ़ से कहीं और ना ले जाने की मांग की हैं रानी विभा देवव्रत ने अपने आवेदन पत्र में निवेदन करते हुए कहा है, कि यह एशिया का प्रथम प्रसिद्ध संगीत विश्वविद्यालय हैं जो देश व विदेश में खैरागढ़ की विशेष अलग पहचान रखता है। खैरागढ़ कमल विलास पैलेस रानी विभा देवव्रत सिंह ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा। पत्र में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का आफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर में अलग से खोलने पर कड़ा एतराज जताया। साथ ही उक्त सेंटर को पूरी तरह से बन्द करने को भी कहा रानी विभा सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से एशिया के एकमात्र विश्वविद्यालय खैरागढ़ विश्वविद्यालय को खैरागढ़ से कहीं नहीं ले जाने की मांग की रानी विभा देवव्रत सिंह ने अपने आवेदन पत्र में कहा है कि एशिया का प्रथम प्रसिद्ध संगीत विश्वविद्यालय देश व विदेश में अलग पहचान रखता है। जिसके चलते खैरागढ़ में इसकी स्थापना से खैरागढ़ की विशेष पहचान है। हमारे राजपरिवार ने इस वि.वि. की स्थापना के लिये अपना राजमहल व जमीन दान की थी। जिससे आज खैरागढ़ की खास पहचान के चलते हमें व हमारे राजपरिवार सहित खैरागढ़ विधानसभा की जनता को गर्व की अनुभूति होती है। वर्तमान में विश्वविद्यालय का आफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर में एक सेंटर खोलने की पहल से आमजनता की जनभावनाओं के साथ-साथ हमारी भी भावनाओं को ठेंस पहुंचाई गई है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |