Patrakar Priyanshi Chaturvedi
परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित किया
अमरपाटन में 2 साल की मासूम बच्ची पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई घर के बाहर खेलने के दौरान मासूम बच्ची के साथ यह हादसा हुआ। मासूम बच्चों को खेलते हुए देख माता-पिता और परिजन काफी खुश होते हैं पर अमरपाटन की पुरानी बस्ती में जब 2 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा खेलने के दौरान मासूम बच्ची हर्षिता पानी की टंकी में गिर गई जैसे ही इस बात की जानकारी मासूम बच्ची हर्षिता के परिजनों को लगी तो वो आनन फानन में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपाटन लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |