Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिजली विभाग ने दिया जाँच का आश्वासन
स्मार्ट सिटी के नाम पर देहरादून शहर को सुन्दर बनाने का काम कर रहे कर्मचारी ही बिजली चोरी करते हुए पाए गए हैं। बिजली विभाग के एसडीओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। देहरादून में बेनी बाजार चौक पर स्मार्ट सिटी के कर्मचारी बिजली चोरी करते पाए गए। स्मार्ट सिटी का कर्मचारी वेल्डिंग मशीन से वेल्डिंग कर रहा था। बिजली के खम्भे पर लोगो की नजर पड़ी तो पता चला कि खंबे पर लगे व्यवसायिक मीटर को खोल कर बिजली चोरी की जा रही है। मामले को लेकर कर्मचारियों के मैनेजर प्रसन्ना ने सफाई देते हुए कहा कि बिजली का उपयोग करने के लिए बिजली विभाग से इजाजत ली गई है। हालांकि वो इस मामले में कोई आदेश नहीं दिखा पाए वहीं मामले को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ का कहना है की जांच कर कार्यवाही की जाएगी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |