Patrakar Priyanshi Chaturvedi
साफ़ सफाई रखने का दिया सन्देश
सिंगरौली में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन हुआ। इस मौके पर स्वच्छता का सन्देश देते हुए रैली निकाली गई और एक घंटा श्रमदान कर साफ़ सफाई भी की गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ‘स्वच्छ्ता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। गाँधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सभी कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण सतीश कुमार गुजरानिया एवं सभी कर्मचारीगण ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की और रैली निकालकर साफ़ सफाई का सन्देश दिया और एक घंटे का श्रमदान कर साफ-सफाई भी की गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |