Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों से मिला सम्मान
डिण्डौरी की डाॅ इंदिरा बर्मन को राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा गया इंदिरा बर्मन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों से ये सम्मान मिला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश से 12 वर्षों बाद डॉ. इंदिरा बर्मन को राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वोच्च पुरुस्कार रासेयो पुरस्कार 2021 - 22 के लिए चयनित किया गया इंदिरा बर्मन के मार्गदर्शन में इकाई में अनेक सराहनीय कार्य किए गए हैं डॉ. इंदिरा बर्मन को रासेयो अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है डाॅ इंदिरा बर्मन डिण्डौरी नगर के समाजसेवी स्वर्गीय किशोरी लाल बर्मन की सुपुत्री हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |