Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बड़े आंदोलन की चेतावनी
खटीमा में किसानों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। किसानों की मांग है कि एक अक्टूबर से क्षेत्र में धान की खरीदी शुरू की जाए मांग नहीं मने जाने पर किसानो ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।खटीमा क्षेत्र के किसानों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और अपनी तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। किसानों की मांग है की एक अक्टूबर से धान की खरीदी शुरू कर दी जाये। साथ ही सरकारी काँटों के साथ कच्चे कांटे भी खरीद के लिए लगाए जाएँ और किसानों का पेमेंट रोकने वाली नैफेड एजंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाये। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह का कहना है कि सरकार और व्यापारी मिलकर किसानों का शोषण कर रहे है। अगर किसानो की मांगे नही मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। वहीं इस मामले में खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट का कहना है कि किसानो के साथ बैठक करके सभी मुद्दों पर समाधान निकाला जायेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |