Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चार बच्चों को बचाया गया ,चार की मौत
दतिया में गणपति विसर्जन के लिए गए बच्चों में से आठ बच्चे कुंड में डूब गए लोगों ने तत्काल रेस्क्यू कर के चार बच्चों को बचा लिया लेकिन चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सिविल लाइन थाना के निआऊल बड़ेनिया में सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में स्थित कुंड में गणपति विसर्जन करने गए बच्चे डूब गए हादसे में 3 बच्चियों समेत 4 मासूमों की मौत हो गई है मृतकों की उम्र 16 साल से कम है दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि निआऊल गांव में कुछ बच्चे गांव में ही गणेश जी सिराने के लिए गए थे संभवत: एक बच्चा उसी दौरान पैर फिसलने से डूब गया जिसे बचाने के लिए बाकी बच्चे भी कुंड में गए और ये हादसा हो गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |