Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वेतन विसंगतियों से सख्त नाराज हैं कोयला कर्मचारी
सिंगरौली जिले के एनसीएल अमलोरी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने अपनी वेतन विसंगतियों से छुब्ध होकर मशाल जुलूस निकाला इनका कहना है राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते का क्रियान्वयन अब तक नहीं हुआ है। कॉल कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर विभाग प्रमुख एवं कार्यकारी अध्यक्ष भारती कोयला खदान सर्वेक्षण डीपी दुबे ने कहा कोयला उद्योग में राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौता 11 का क्रियान्वयन में जून महीने में होना था लेकिन 3 महीने वेतन भुगतान के बाद कोल इंडिया के कुछ अधिकारी कोयला कर्मचारियों को वेतन भत्ता अधिक मिलने से छुब्ध होकर न्यायालय में चले गए और जेबीसीसीआई 11 का फैसला रद्द हो गया क्योंकि वे अपनी मांगों को लेकर यदि न्यायालय में जाते वह बात उचित थी लेकिन कोयला कर्मचारियों को जो वेतन भत्ते अधिक मिल रहे हैं उसकी कटौती के लिए न्यायालय में गए यह एक कोयला कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है क्योंकि अभी तक अधिकारी और कर्मचारी एक साथ मिलकर कोयला उद्योग की गति में कैसे प्रगति हो और कैसे अपना लक्ष्य प्राप्त हो इस निमित्त कार्य किया करते थे डीपी दुबे ने आम सभा में उपस्थित कर्मचारियों को कई जानकारियां दी और मशाल जुलूस निकाला।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |