Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विकास के कामों को मिलेगी गति
नया विकास खंड कार्यालय बनाने से जहाँ विकास के कार्यों को गति मिलेगी वहीँ तमाम अधिकारी कर्मचारी भी एक जगह पर आम लोगों को मिल सकेंगे। काशीपुर में ब्लाक के नव निर्मित भवन में अधिकारीयों कर्मचारियोंने विधि विधान से प्रवेश किया ब्लाक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने बताया इस नये भवन के निर्माण मे लगभग तीन करोड पचास लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है यहाँ सभागार भवन, लेखाकार , खण्ड विकास अधिकारी ,ब्लाक प्रमुख, एन. आर. एल. एम. , कम्प्युटर रुम, सहायक ब्लाक कार्यालय से लेकर समस्त विभागिय अधिकारिओ के बैठने के इंतजामात हैं काशीपुर ब्लाक की पुरानी विल्डिन्ग जर्जर होने के कारण अक्सर वहां समस्या बनी रहती थी पन्द्रह मई 2023 को केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ,कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने नये ब्लाक भवन का उदघाटन किया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |