Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पांच कवियों का हुआ सम्मान
हिंदी दिवस के अवसर पर कवियों ने अपनी कविताओं से समा बाँध दिया। कविताओं के बाद समारोह के मुख्य अतिथि बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरौनिया ने कवियों का सम्मान किया। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य पर साहित्यकार अनुराग शर्मा राग ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया थे। इस अवसर अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि हमे हिन्दी को बढ़ावा देना चाहिए आज हिन्दी पूरी दुनिया मे सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं मे से एक बन गई है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भी लोगों के दिलों मे हिन्दी के प्रति सम्मान बढता हुआ दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी के वरिष्ठ कवि लालजी योगी अमन ने की पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने हिन्दी को बढावा देने के लिए कवि लालजी योगी, अनुराग शर्मा राग, प्रकाश बुधौलिया चन्द्र, डाॅ वसंत सोनी, रामकिशोर अग्रवाल को शॉल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। कवि गोष्ठी मे लालजी योगी, अनुराग शर्मा राग, प्रकाश बुधौलिया चन्द्र, डाॅ वसंत सोनी एवं रामकिशोर अग्रवाल ने काव्य पाठ किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |