Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवभूमि पर तीर्थ यात्रियों ने किया गरबा नृत्य
मौसम ठीक होने के बाद आ रहे हैं यात्री,चारधाम यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है भारी बारिश के कारण बहुत कम यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे थे लेकिन बारिश काम हुई तो अब यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है पहाड़ों पर मौसम का मिजाज ठीक होने के बाद से ही चारधाम यात्रा की रौनक लौट आई है। उत्तराखंड में जहा बारिश के कारण चार धाम यात्रा में यात्री बहुत कम हो गए थे वही उत्तरकाशी में एक बार फिर यात्रियों का मेला लगाना शुरू हो गया है गुजरात से आये तीर्थ यात्रियों ने पहाड़ो पर गरबा नृत्य किया और यात्रा के प्रति अपना उत्साह दिखाया वही यात्रियों ने कहा की यात्रा सुगम और सुरक्षित है उत्तराखंड की सड़कें बहुत अच्छी है, उत्तराखंड के लोग बहुत अच्छे और मददगार है, इसलिए इसे देवभूमि कहते है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |