
Dakhal News

महिलाओं को दी महत्वपूर्ण जानकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक पोषण माह मनाता है। इसके तहत विभिन्य आगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती है। इसी कड़ी में डोईवाला में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजीव नगर सेकंड में हुए इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया गया। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने अपनी भागीदारी दी। महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही साथ साफ सफाई गर्भवती महिलाओं की देखभाल इत्यादि विषयों में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा देवी ने कहा की महिला एवं बाल विकास की तरफ से 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाता है। पूरे माह में अलग अलग गतिविधियां इसमें कराई जाती हैं। हमारा मकसद यह नहीं है की अच्छे स्वास्थ्य के लिए महंगी महंगी सब्जियां और फल फ्रूट लिए जाए। बल्कि हमारा मकसद है की जो हमारे आसपास हरी सब्जियां मौजूद हैं। उससे भी पोषक आहार प्राप्त किया जा सकता है। हमारे आज के कार्यक्रम की थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थी। इस समय डेंगू का काफी प्रकोप चल रहा है। जिससे बचने के लिए हम लोग लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |