Patrakar Priyanshi Chaturvedi
महापंचायत सभी धामों के लोग शामिल होंगे
बरेली के मुस्लिम नेता मौलाना तौकीर रजा ने तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान किया। मौलाना तौकीर रजा ने कहा की देश में अब तीसरा मोर्चा बनेगा। इसके लिए 15 अक्टूबर को मुस्लिम महापंचायत होगी जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे। मौलाना तौकीर रजा ने कहा की मोदी सरकार इंडिया को नहीं देश को खत्म करना चाहती है। मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा की इंडिया बनाम भारत के नाम पर राजनीति हो रहीं है। आरएसएस और बीजेपी इंडिया से इतनी ख़ौफ़जादा हो गई है कि इंडिया को खत्म करने पर आ गई। इंडिया बनाम भारत में लोग हिंदुस्तान को भूल चुके है। जो इसमें से एक भी नाम खत्म करेगा। वो देशद्रोही है ये सिर्फ इण्डिया को नहीं ये हमारे देश को भारत को खत्म करना चाहते है। मोदी अब फिर से नही आ रहे है मोदी जा रहे है। मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा की बीजेपी ने हज सब्सिडी ख़त्म कर दी। उसका खामियाजा ये हुआ की एयर इंडिया बिक गई। हाजियो के पैसे से एयर इंडिया चल रहीं थी | मुस्लिमों ने राष्ट्रगान न गाने पर मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा की यदि गुलामी की सबसे बड़ा प्रतिक है तो वह राष्ट्रगान है। भाजपा वाले भी पहले ये कहते रहे है की अधिनायक शब्द का प्रयोग किंग जॉर्ज के सम्मान के लिए कहा गया था। उनको भारत का भाग्य विधाता बताया गया था। मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा की मैंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों से अपील की है की इस राष्ट्रगान को बदला जाए और ऐसा राष्ट्रगान बनाया जाए। जिसे आम लोग भी गए सके। जिसको सुनकर लोगों के दिलों में देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो जिसे आने वाली 26 जनवरी में गाया जा सके। मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा की विशेष सत्र बुलाया लेकिन उसका कोई अजेंडा ही जारी नहीं किया है। सत्ता गैर जिम्मेदार लोगों के हाथ में चली गई है और वो इसका दुरुपयोग कर रहे हैं मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों के साथ धोखा किया है। देश को नुकसान मोदी ने पहुंचाया है। मौलाना तौकीर रज़ा ने कहा की अखंड भारत को बनाइये और सिंध को उसमें मिलाइये। उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा की राजनीतिक लाभ के लिए धर्मों पर कटाक्ष किया जा रहा है। जो की बिलकुल गलत है। हिंदुस्तान सबका है | मौलाना तौकीर रजा ने कहा की भाजपा आरक्षण विरोधी है। ये लोग मुसलमानों को दबा रहे हैं। मुस्लमान सभी की लड़ाई लड़ रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |