Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कमलनाथ के द्वार से शिवराज पर भड़के मिर्ची बाबा, बाबा ने कहा प्रदेश में संतों को झूठा फंसाया जा रहा
13 महीने बाद जेल से बरी हुए। वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रेप के आरोप में जेल पहुंचे मिर्ची बाबा ने बरी होने के बाद कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के सामने मुंडन कराया। इस दौरान मिर्ची बाबा ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संतों को झूठा फंसाया जा रहा है। शिवराज सरकार संत विरोधी सरकार है। विरोध के दौरान मिर्ची बाबा आक्रोशित नजर आए। मिर्ची बाबा ने आधा दर्जन पंडितों के मंत्रों उच्चारण के बीच मुंडन कराया। मुंडन के दौरान मिर्ची बाबा मौन धारण किए रहे। मंत्र उच्चारण कर रहे ब्राह्मणों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा- जब-जब ब्राह्मण ने बोला है सिंहासन डोला है। मिर्ची बाबा ने मुंडन करने के बाद कहा, ' मुझे पूरी साजिश के साथ फंसाया गया. एक संत का अपमान भारत का अपमान है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |