Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने किया इन नाबालिकों को गिरफ्तार
आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में चोरी करने वाले नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। दुकानों से चोरी का यह मामला छतरपुर का है। जहाँ पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया। टीआई कमलेश साहू ने बताया की हमें आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में चोरी होने की शिकायत मिली थी। जिसमें से ब्यूटी पार्लर की दुकान से मेकअप का सामान जूते चप्पल की दुकानों से जूते-चप्पल तथा कुछ पैसे भी चोरी हुए थे। पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो इन नाबालिगों के बारे में पता चला। नाबालिकों को गिरफ्तार करके बाल सुधारालय में भेज दिया गया। वही चोरी का सारा सामान जब्त कर लिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |