Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पार्वती दास ढाई हजार वोटों से विजयी
बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपना जीत का परचम लहरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार को करीब ढाई हजार वोटों से मात देकर जीत हासिल कर ली है। इस जीत का जश्न मनाया गया। सितारगंज के मुख्य चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर उपचुनाव में मिली जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्वती दास की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, बागेश्वर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और उनके विकास कार्यों पर मोहर लगाई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |