Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गंगोत्री मन्दिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर धूम मची है। श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम में भी कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया। उत्तरकाशी के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। देश विदेश सहित स्थानीय श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से जश्न मनाया. 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की'' का उद्घोष आसमान में गूंजता रहा। गंगोत्री मन्दिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। देर रात्रि कृष्ण जन्मोत्सव के बाद तक श्रद्धालु भजन गाते रहे। झूमते रहे। इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को भी सजाया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |