Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पूरा सितारगंज कृष्णा की भक्ति में लीन हो गया
सितारगंज में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने भगवान श्री कृष्णा को पंचामृत से नहलाकर भजन कीर्तन किया। पूरा सितारगंज कृष्णा की भक्ति में लीन हो गया। जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने माता देवकी के गर्भ से पृथ्वी पर जन्म लिया था। यही कारण है कि हर साल इस दिन भक्त श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। सितारगंज के सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का भजन किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों ने भगवान श्री कृष्णा को पंचामृत से नहला कर कीर्तन किया। आसपास के क्षेत्र के लोग सितारगंज के मंदिर में पहुंचे। सभी कृष्ण भक्तों ने जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। पूरा सितारगंज शहर भगवान श्री कृष्णा की भक्ति में लीन हो गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |