
Dakhal News

पंद्रह महिलाएं करेंगी संचालन का काम
महिला सशक्तिकरण की दिशा में शिवराज सरकार ने बेहतरीन कदम उठाया है। अब से स्व सहायता समूह की महिलाएं टोल प्लाजा की कमान संभालेंगी महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अब मामा की सरकार ने बहनों के लिए शानदार पहल की है। छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा से चंदला मार्ग के संजयनगर टोल प्लाजा का संचालन अब से स्व सहायता समूह लवकुशनगर की महिलाएं करेंगी। शनिवार को संजय नगर टोल प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को वर्चुअली सम्बोधित किया और समूह की बहनों को टोल प्लाजा की कमान सौंपी।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2023 Dakhal News.
Created By:
![]() |