Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अपने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करवाएं
एनटीपीसी विंध्याचल इलाका तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि एक पार्षद को एनटीपीसी के महाप्रबंधक को पत्र दे कर समस्याओं को दूर करने का आग्रह करा पड़ रहा है। सिंगरौली के कांग्रेस पार्षद प्रेमसागर मिश्रा ने एनटीपीसी विंध्याचल के महाप्रबंधक मानव संसाधन को पत्र देकर अवगत कराया कि, मुख्य मार्ग विंध्यनगर प्लांट गेट के सामने सड़क काफी जर्जर हो कर टूट गई है। इस सड़क से ओवरलोडिंग ऐश लेकर भारी वाहनों का आवागमन होता है और इसी मार्ग से स्कूली बच्चों, मजदूरों सहित आमजन का आना-जाना है। इसे तत्काल ठीक करवाया जाये। पार्षद ने कहा कि इस इलाके में पुलिया एवं सड़क बनवाया जाना बेहद जरुरी हो गया है। इस ीालके में सुबह में 07 से 09 एवं शाम में 5:30 से 6:30 बजे तक,भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाना अति आवश्यक है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |