Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मांग नहीं माने जाने पर निरंतर चलेगी हड़ताल
प्रदेश के पटवारियों ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है सरकार ने पटवारियों की पांच सूत्रीय मांग नहीं मानी जिससे नाराज होकर सिंगरौली जिले के पटवारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। चुनाव नज़दीक आते ही मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है पांच सूत्रीय मांग ना माने जाने पर बैढ़न जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय के सामने कलमबंद हड़ताल पर बैठे पटवारी संघ जिला सिंगरौली के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पटवारियों के साथ अछूता व्यवहार कर रही है पिछले 25 वर्षों से प्रदेश के पटवारियों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई हैं जब तक हमारी पांच सूत्रीय मांग नहीं मानी जाती हड़ताल निरंतर चलती रहेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |