Patrakar Vandana Singh
नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल पर शिविर का आयोजन
कैंसर के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन में किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने लोगों को जागरूक किया। साथ ही उनका इलाज भी किया। शिविर में आये विशेषज्ञों को बसपा नेता सुबोध राकेश ने सम्मानित किया। भगवानपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष सेहती देवी की पहल पर निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया। जिसका फायदा आस-पास के लोगों को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बसपा के कद्दावर नेता सुबोध राकेश ने कहा कि, कैंसर एक घातक बीमारी है। इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर हिम्मत और जज्बा है तो ऐसी बीमारी हार मान लेगी। सुबोध राकेश ने कहा कि फैक्ट्रियों द्वारा छोड़े जाने वाले कैमिकल युक्त पानी कैंसर की मुख्य वजह है। ऐसी फैक्ट्रियों को बंद करना चाहिए वही डॉक्टर अजीत तिवारी ने कहा की हमारे समाज में कैंसर को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी है। इस वजह से लोग डर के कारण घर में ही बैठे रहते हैं। मेरा सभी से आग्रह है की आप घर पर न बैठे और समय रहते ही अपना इलाज करवाएं। कैंसर का इलाज हर स्टेज पर उपलब्ध है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |