Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हजारों शिव भक्त कावड़ यात्रा में शामिल हुए
पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी धर्म जागरण विभाग ने दो दिवसीय कावड़ यात्रा निकाली। इस कावड़ यात्रा में हजारों शिव भक्त शामिल हुए। जगह-जगह पर कावड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। यह कावंड यात्रा माँ नर्मदा के पवित्र धाम नेमावर से निकाली गई। बम बम भोले और जय भोले की गूंज के साथ शिव की भक्ति में मगन होकर कावड़िये चल रहे थे। कावड़ियों ने प्रसिद्ध गुप्तेश्वर मंदिर में जल चढ़ाकर इस यात्रा का समापन किया। धर्म जागरण नर्मदापुरम विभाग संयोजक श्याम जी शर्मा ने बताया की विभाग द्वारा 17 वर्षों से कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हिंदू समाज में समरसता एवं भगवान शिव की पूजा के उद्देश्य से 70 किलोमीटर लंबी दो दिवसीय कावड़ यात्रा निकाली जाती है। इस बार भी हजारों कांवड़ियों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |