Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सैकड़ों भक्तों ने कांवड़ यात्रा में लिया हिस्सा
भगवान शिव के भक्तों ने गंगे बाबा आश्रम से कांवड़ यात्रा निकाली इस यात्रा की सबसे खास बात ये है कि इसमें भक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपनी मनोकामना के लिए पैदल यात्रा तय कर मंदिर में जल चढ़ाते हैं। काशीपुर में गंगे बाबा आश्रम से कावड़ रथ यात्रा निकाली गई इस यात्रा मे गंगा जल लेकर आश्रम से मेन बाजार चीमा चौराहे से निकलकर सीधे मोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जल चढ़ाया गया यात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल हुए इस दौरान गन्गे बाबा आश्रम के वीर बाबा ने बताया कि हर वर्ष सावन के महीने में भगवान शिव के भक्तों द्वारा हरिद्वार से गंगा जल लाया जाता है और अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए शिव भक्त पैदल यात्रा करके मंदिरों मे गंगा जल चढ़ाते हैं सावन के महीने में गंगा जल लेकर आना भक्तों के लिए कठिन होता है फ़िर भी भगवान शिव के आशीर्वाद से किसी भी भक्त को कोई परेशानी नही होती है इस सावन के महीने में जो गंगा जल चढ़ाया जाता है उसे छोटी शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |