Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हालत बिगड़ने पर कराया गया भर्ती
घर-घर सांप दिखाने जा रहे सपेरे से कहकर गले में सांप डलवाना एक युवक को भारी पड़ गया जी हां जैसे ही युवक ने सांप को हाथ से पकड़कर गले में डालने की कोशिश वैसे ही सांप ने डस लिया सांप के डसते ही युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक का इलाज चल रहा है।
छतरपुर में लोधी रोड पर सावन महीने में मंदिर मे पार्थिव शिवलिंग का निर्माण चल रहा है इसी दौरान एक सपेरा सांप लिए घर-घर जा रहा था तभी युवक अंशु शुक्ला ने सपेरे से सांप को गले मे डालने के लिए बोला जैसे ही सपेरे ने युवक के गले मे सांप डाला वैसे ही सांप ने अंशु को हाथ मे डंस लिया गंभीर हालत मे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है पीड़ित परिवार का आरोप है कि सपेरे ने एक दिन पहले ही सांप को पकड़ा था और उसका जहर भी नहीं निकला था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |