Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आपदा की चपेट में डोईवाला के दर्जनों गांव
डोईवाला में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। नदी नाले उफान पर होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां की नदियां व नाले कई घरों को तबाह कर चुके हैं। सड़को व पुलों को भी भारी नुकसान पहुंचा चुकें हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है। बरसाती नालों की चपेट में आने से कई घरों के लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। हालांकि जनप्रतिनिधियों व पुलिस की मदद से इन पीड़ित परिवारों को समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन इनके घरों को क्षतिग्रस्त होने से नहीं बचाया जा सका। आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बुल्लावाला गांव राजा जी नेशनल पार्क से सटा हुआ है। यहाँ पार्क से आ रहे हाथी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और अब इस पार्क का पानी बुल्लावाला गांव को तबाह कर रहा है। ग्राम प्रधान परमिंदर सिंह ने कहा की लगातार बारिश होने की वजह से यहाँ पर काफी नुकसान हुआ है। एक परिवार का तो घर भी बह गया। हम इन परिवारों को आर्थिक सहायता देने की प्रशासन से मांग करते हैं। वही BDC राजेंद्र तड़ियाल ने कहा की मेरे पास फोन आया था की एक परिवार का मकान बह गया और वह पानी में फंस गया है। हमने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। जिसके बाद प्रशासन की मदद से उस परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की इस क्षेत्र में इतनी बड़ी आपदा आई है। लोगों के घर बह गए हैं। फसल बर्बाद हो गई है। हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं की लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा की शासन -प्रशासन की तरफ से इन लोगों को कोई भी मदद नहीं मिल रही है। यह लोग दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग हैं। अब यह अपने घर को ठीक करें या काम पर जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |