Dakhal News
तिरंगा यात्रा में सभी हुए शामिल
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पुलिस प्रशासन ने तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर यात्रा में क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों ने हिस्सा लिया और लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाकर पुलिस का सम्मान बढ़ाया। काशीपुर थाना में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पुलिस ने तिरंगा सम्मान यात्रा का आयोजन किया। एस पी अभय प्रताप सिंह ने समस्त पुलिसकर्मियों की परेड के बाद देश के प्रति निष्ठावान होने की शपथ दिलाई। इसके बाद एसपी ने तिरंगा सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा कोतवाली से चल कर चीमा चौराहा होते हुए स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस की देशभक्ति को देखकर लोगो ने भी देशभक्ति के नारे लगाकर कर पुलिस का सम्मान बढ़ाया। तिरंगा सम्मान यात्रा में सी ओ वन्दना वर्मा, थाना प्रभारी मनोज रातूडी काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चोधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली समेत शहर के सम्मानित लोगों ने भाग लिया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |