Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आई फ्लू से बचने का चला रहे हैं अभियान
आंखों में तेजी से फैलने वाले रोग आई फ्लू के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोगों को जागरूक कर रहा है आई फ्लू रोग को रोकने और इससे बचने के लिए चिकित्सा अधीक्षक स्वयं अभियान चला रहे हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक अभिमन्यु ठाकुर ने गांव दर गांव जाकर लोगों को आई फ्लू से बचने के टिप्स बता रहे हैं उन्होंने लोगों को सलाह दी कि गंदे हाथ से आंखो का न छुए हाथों को साफ करके ही आंखों को छुए इसके अलावा आंखों को बार बार ठंडे पानी से धोते रहे जिन लोगों को आई फ्लू हो गया है वो घबराए नहीं इसका सफल इलाज कराए और साफ पानी से आंखों को धोते रहें इसके साथ ही गांव गांव में दवाई वितरित करने का काम भी किया जा रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |