Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिजली कटौती से भी किसान परेशान
टाउन सिटी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे किसानों के गुस्से का पारा क्षेत्र में बिजली कटौती की वजह से और भी चढ़ गया किसानों ने कहा कि लगातार बिजली की कटौती कर के प्रशासन किसानों के धरने को समाप्त कराना चाहता है। डोईवाला क्षेत्र में आए दिन कई घंटों तक हो रही बिजली कटौती आम जनता के साथ किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है बिजली कटौती की वजह से जहां एक तरफ कारोबारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है ये कटौती की जनता के लिए मुसीबत का सबब बनी है सबसे बड़ी परेशानी उन किसानों को झेलने पड़ रही है जो पिछले 3 दिनों से टाउन सिटी के विरोध में सड़क किनारे दिन रात धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बिजली विभाग बार-बार बिजली कटौती कर रहा है जिसकी वजह से किसानों का पारा चढ़ गया और किसानों ने बिजली दफ्तर के सामने नारेबाजी करते हुए बिजली कटौती पूरी तरह बंद करने की मांग की। किसान नेता सुरेन्द्र सिंह खालसा ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से टाऊन सिटी के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं तो शासन प्रशासन पूरी तरह बौखला चुका है ऐसे में किसानों को परेशान करने के लिए दिन में लगातार बिजली कटौती की जा रही है ताकि यह किसान परेशान होकर अपना धरना समाप्त कर दें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |