Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संत निरंकारी चैरीटेबल फ़ाउन्डेशन कर रहा है आयोजन
फ़ाउन्डेशन के सेवकों ने इसके लिए बाइक रैली निकाली,संत निरंकारी चैरीटेबल फ़ाउन्डेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है लोगों को इस शिविर के बारें में जागरूक करने के लिए चैरीटेबल फ़ाउन्डेशन के सेवकों द्वारा बाइक रैली निकाली गई इस रैली को सीओ वंदना वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली का संचालन कर रहे प्रवीण कुमार ने सेवकों को निर्देश दिया की पटेल नगर से निरंकारी भवन तक यह रैली निकाली जयेगी प्रवीण कुमार ने कहा की आज इस रैली के द्वारा नगर के चारो तरफ़ हिन्दू, मुस्लिम, शिख, ईसाई सभी को रक्त दान करने के लिए जागरूक किया जायेगा .सी ओ बन्दना वर्मा ने कहा कि रक्त दान के जरिये दूसरो को जीवन दान दिया जाता है लोगों को जागरूक करने के लिए मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है जिससे प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान कर सके निरंकारी सत्संग के जोनल इंचार्ज राज कपूर ने भी रैली के माध्यम से लोगो को रक्तदान करने के प्रेरित किया और कहा कि रक्त दान करने से शरीर में जमा रक्त निकल जाता है और नया खून बन जाता है आप लोग ज्यादा से ज्यादा की संख्या में रक्त दान करें।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |