Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अब छात्राएं प्रिंसिपल पर कार्यवाही रोकना चाहती हैं
छात्राओं ने कहा हॉस्टल अधीक्षिका ने भड़काया था,एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई थी जिसके बाद कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले की जांच के आदेश दिए थे लेकिन अब छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को न हटाने की मांग की है और साथ ही उन्होंने हॉस्टल अधीक्षिका पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने हमे भड़काया था।
दरअसल एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कहा था की हमारी निजता का उल्लंघन हो रहा है छात्रावास के बाथरूम के आसपास कैमरे लगे हुए हैं और उस कैमरे से मोबाइल भी कनेक्ट है साथ ही छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्राचार्य को भी हटाने की मांग की थी जिसके बाद कलेक्टर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे वही अब छात्र-छात्राएं अपने बयानों से पलट गए हैं उन्होंने हॉस्टल अधीक्षिका पर आरोप लगाते हुए कहा की उनकी वजह से हमने प्राचार्य पर गलत आरोप लगाए थे जो की बिलकुल बेबुनियाद है प्राचार्य को उनके पद से न हटाया जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |