Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आई पी फ़ाउंडेशन कार्यक्रम में डॉ स्मिता मिश्रा ने दी जानकारी
आई पी फाउंडेशन सीसी की ट्रस्टी में डॉ स्मिता मिश्रा ने हिन्दी भाषा के संयुक्त राष्ट्र में बढ़ते स्वरूप के बारे में जानकारी दी इस दौरान उन्होंने मारीशस में
स्थित विश्व हिन्दी सचिवालय में होने वाले अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रयास से हिन्दी का प्रचार प्रसार और भारत सरकार को बल अवश्य मिलेगा।
दिल्ली में आयोजित आई पी फाउंडेशन सीसी की ट्रस्टी में डॉ स्मिता मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास कर रही है लेकिन इस दिशा में अभी और मेहनत किये जाने की आवश्यकता है डॉ स्मिता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन में भी हिंदी का उपयोग कर रहा है वे हिन्दी का उपयोग सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में कर रहे हैं आई पी फाउंडेशन हिन्दी के प्रचार प्रसार में अपना सतत योगदान देता रहता है इसी कड़ी में आगामी 3 और 4 अगस्त 2023 को मॉरीशस में स्थित विश्व हिन्दी सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव करने जा रहा है इसमें भारत के बारह प्रदेशों से और अन्य दस देशों से 88 प्रतिभागी भाग लेने जा रहे हैं आई पी फाउंडेशन के देखरेख में यह दल तीस जुलाई की सुबह भारत से मॉरीशस रवाना होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |