Dakhal News
जनता को विकास कार्यों की सौगात दी
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने गृह क्षेत्र दतिया पहुंचे जहां उन्होंने 2 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गृहमंत्री मिश्रा ने कहा की देश और प्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल में चहुमुखी विकास हुआ है और आगे भी होता रहेगा हम जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया उन्होंने दुर्गापुर में एक करोड़ 63 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गरेरा में 52 लाख रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया .साथ ही उन्होंने 9 लाख 78 हजार रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गृहमंत्री मिश्रा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा की हम हमेशा जनता की सेवा करते रहेंगे जिले में विकास कार्य की बयार ऐसे ही बहती रहेगी विकास पर्व में सभी के समग्र विकास के लिये विकास का रथ गतिमान रहेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |