Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सफलता का जश्न मनाने के लिए मुंबई में सक्सेस पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर बॉबी देओल, अनन्या पांडे, दिया मिर्जा समेत बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। पार्टी में पहुंचने के दौरान बॉबी देओल पहले फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते नजर आए, लेकिन सीढ़ियां चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे लड़खड़ा गए। हालांकि, उन्होंने खुद को संभाल लिया और किसी तरह की चोट नहीं आई।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 33 दिनों में 'मैं वापस आऊंगा' ने 62.61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, सक्सेस पार्टी में अनन्या पांडे सफेद रंग की ड्रेस में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं, जबकि कई अन्य सितारों ने भी फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |