Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल में 25 जुलाई से इलेक्ट्रिक बसों का व्यावसायिक संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे पहले 20 से 24 जुलाई तक शहर के विभिन्न मार्गों पर बसों का ट्रायल रन किया जाएगा। शुरुआती चरण में 20 ई-बसें 10 प्रमुख रूटों पर दौड़ेंगी। यात्रियों के लिए किराया 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है, जबकि न्यूनतम किराया 7 रुपये होगा। इससे कम खर्च में आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।
यह परियोजना केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका संचालन निजी कंपनी ग्रीन सेल करेगी। भविष्य में भोपाल में ई-बसों की संख्या बढ़ाकर 100 और फिर 200 तक करने की योजना है। इसी परियोजना के तहत इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित प्रदेश के पांच बड़े शहरों में कुल 587 ई-बसें चलाई जाएंगी, जिससे प्रदेश में हरित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |