भोपाल डबल मर्डर केस: 2 करोड़ की प्रॉपर्टी के लालच में बुजुर्ग दंपती की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर श्रीकांत चिंचलिया और उसके भाई शशिकांत चिंचलिया को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी करीब दो वर्षों तक दंपती का भरोसा जीतकर उनकी संपत्तियों के लेन-देन में मदद करते रहे। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर धोखे से 2 करोड़ रुपये के मकान का फर्जी दानपत्र तैयार कराया, ताकि दंपती की मृत्यु के बाद संपत्ति उनके नाम हो जाए।
पुलिस के अनुसार, जब बुजुर्ग दंपती ने मकान बेचने का फैसला कर लिया तो आरोपियों की योजना विफल होती नजर आई। इसके बाद 24 जून की रात दोनों ने दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के लिए पुलिस की 20 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने 1,500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। हत्या में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है, जबकि मुख्य आरोपी श्रीकांत पर पहले से लूट, मारपीट और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।