सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर केंद्र का जवाब, हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य निगरानी के दिए निर्देश
Centre , Sonam Wangchuk,  hunger strike, High Court

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने पहली बार अपना पक्ष रखा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को भरोसा दिलाया कि सरकारी डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ प्रतिदिन वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर जितनी भी चिकित्सा सहायता आवश्यक होगी, सरकार तत्काल उपलब्ध कराएगी।

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की रोजाना निगरानी की जाए और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि हर नागरिक का जीवन अमूल्य है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

 
Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.