Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी ने भूमि पूजन के लिए प्रस्ताव को रद्द कर दिया था। इसके बावजूद भूमि पूजन किया गया.. लेकिन सवाल ये है कि प्रतिमा स्थापित करने में कितना खर्च होगा। और कहां से आएगा इससे भी प्राचार्य अंजान बने रहे। सिंगरौली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भूमि पूजन किया गया। लेकिन सबसे बड़ी बात ये यह है कि विद्यालय प्रांगण में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर जब प्राचार्य अवध नारायण दिवाकर से सवाल पूछा गया। तो उन्हे जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव को रद्द करने के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी ने मूर्ति स्थापित करने को लेकर मना कर दिया था। प्रतिमा स्थापित करने में कितना खर्च होगा। पैसा कहां से आएगा इससे भी प्राचार्य अंजान बने रहे.. वहीं प्राचार्य से जब साल 2022-23 के 23 प्रतिशत परिणाम आने के बारे में पूछा गया तो कोरोना का हवाला देकर बात को टाल गए जबकि विद्यालय में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किसी भी तरह की योजना नहीं बनाई गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |