Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर दौरे पर हैं।और पुरे ग्वालियर में पोस्टर लगे हैं। प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए, आप मध्यप्रदेश में हैं, जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं। ये पोस्टर बीजेपी ने लगवाए हैं। इन पोस्टरों के जरिये प्रियंका पर तंज कसा गया है। साथ ही शिवराज सरकार की उपलब्धिया गिनाई गई हैं वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की मुस्कुराइए इसलिए मध्यप्रदेश में क्योंकि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में जो नहीं हुआ उसका जवाब मांगते हुए कहा की जब प्रियंका जी आई है तो इन बातों का उनको जवाब देना पड़ेगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ग्वालियर के दौरे पर हैं। वही पूर्व कांग्रेसी नेता और मौजूदा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में प्रियंका गांधी के स्वागत में भारतीय जनता पार्टी ने बड़े-बड़े पोस्टर लगाए हैं। जिनके जरिए प्रियंका पर तंज कसा गया है। साथ की मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया है। इन पोस्टरो पर लिखा गया है ‘प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए, आप मध्यप्रदेश में हैं, जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं. मुख्यमंत्री शिवराज भी प्रियंका गाँधी को तंज देने से नहीं चूके, उन्होंने कहा की मुस्कुराइए इसलिए मध्यप्रदेश में क्योंकि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। याद कीजिए वो दिन जब 2003 तक श्रीमान बंटाधार जी की सरकार हुआ करती थी ना पानी, ना बिजली, ना सड़के और सवा साल वो भी याद कीजिए जब किए गए वादे निभाए नहीं गए। कर्जमाफी हो, बेरोजगारी भत्ता हो, किसानों को समर्थन मूल्य को ऊपर बोनस देना हो एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया था। मैडम प्रियंका जी बेटियों की हम शादी करते थे बेटियों की शादी तो हो गई लेकिन उनका पैसा नहीं दिया हम लोग बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को ₹1000 हर महीने देते थे कमलनाथ जी ने वह भी बंद कर दिए थे बेटा - बेटियां अगर अच्छे नंबर लाते थे तो उन्हें हम लैपटॉप देते थे हमारी योजना बंद कर दी। संबल योजना बंद कर दी, तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी और और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान जो गरीबों के सर पर छत देने का काम करते हैं कांग्रेस की सरकार ने सवा साल में वह भी वापस लौटा दिए थे. और जल जीवन मिशन पर तो काम ही शुरू नहीं किया। जब प्रियंका जी आई है तो इन बातों का उनको जवाब देना पड़ेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |