मणिपुर,कर्नाटक की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिपुर,कर्नाटक की घटना को बहुत दुखद,दुर्भाग्यपूर्ण है। मन को तकलीफ और पीड़ा से भरदेने वाली है बताया कहा की देश ने सदैव बेटियों की पूजा की है। बेटियों के प्रति किसी भी तरह का अपराध अक्षम्य है। कर्नाटक में जैन संत के शरीर के टुकड़े टुकड़े करना ये क्रूरतम अपराध है।अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए।  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा की मणिपुर की घटना बहुत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण, मन को तकलीफ और पीड़ा से भर देने वाली है। वहां के मुख्यमंत्री जी ने कहा है और देश भी यह चाहता है कि कठोर से कठोर दंड मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री जी ने अपना संकल्प व्यक्त किया है। भारत में गंगा, गीता और गायत्री हैं बेटियां; दुर्गा,लक्ष्मी और सरस्वती है बेटियां देश ने सदैव बेटियों की पूजा की है। बेटियों के प्रति किसी भी तरह का अपराध अक्षम्य है।अपराधी को तबाह करना ही एकमात्र उपाय है, वह होगा आपको बता दें की कुछ दिन पूर्व मणिपुर का एक वीडियों सामने आया था जिसमे महिलाओं के साथ रेप करके उन्हें निर्वस्त्र  कर घुमाया गया था। वहीँ मुख्यमंत्री चौहान ने कर्नाटक की घटना को भी बहुत दुखद बताया कहा की   अहिंसा परमो धर्मः, जियो और जीने दो उसके ध्वजवाहक जो हमारे जैन संत थे।उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े करना ये क्रूरतम अपराध है। अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए। मैं कर्नाटक की सरकार से कहूंगा कि किसी भी कीमत पर अपराधी छोड़े ना जाए ये केवल जैन संतों का सवाल नहीं है। जैन संत वंदनीय है, पूजनीय है, त्याग के अनुपम उदाहरण है वो उनका अपना कुछ नहीं है वह लोक कल्याण के लिए काम करते हैं ये देश का अपमान है। देश के विश्वास का कत्ल किया गया है  यह संतों के विश्वास का कत्ल किया गया है।  अपराधियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। 

 

Dakhal News 21 July 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.