
Dakhal News

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर तंज कसा वीडी शर्मा ने कहा कीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आप एक नहीं 10 बार ग्वालियर आइये आपका स्वागत है। क्योंकि मध्यप्रदेश की धरती पर भाजपा सरकार ने जो विकास के काम किये हैं। वह आपकी सरकार में कभी नहीं हुए हैं। वीडी शर्मा ने कहा की मिसेज गांधी आप मध्य प्रदेश में हुई हर छोटी से छोटी घटना पर ट्वीट करती हैं। लेकिन जब कोई अल्पसंख्यक व्यक्ति अपराध करता है। उसपर आप ट्वीट नहीं करती है। इससे तो साफ़ होता है। आप और आपकी सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की राजस्थान और कांग्रेस शासित राज्यों में जिस प्रकार से प्रकार से दलित,आदिवासियों और महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं। उसपर प्रियंका गांधी को बोलना चाहिए। वीडी शर्मा ने कहा की प्रियंका गांधी नारा लगाती है लड़की हूँ लड़ सकती हूँ। तो फिर वह राजस्थान की बेटियों के लिए क्यों नहीं लड़ती है... वीडी शर्मा ने कहा कीमध्यप्रदेश में तो कांग्रेस नेतृत्व हमेशा दोहरा चरित्र अपनाता हैहर छोटी-छोटी बात पर ट्वीट करने वाली प्रियंका गांधी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति द्वारा दलित भाई के मुंह में मल डालने पर कोई ट्वीट नहीं करती है। उसके बारे में एक शब्द भी बोलती हैं। वीडी शर्मा ने कहा की कांग्रेस केवल एक परिवार तक सिमट कर रह गई है। और उस परिवार से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी निकले हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |