Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शिवराज ने कहा आपका घर बनेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिवनी में रोड शो के दौरान एक भावुक करने वाला वाकया सामने आया शिवराज जब जनदर्शन के लिए रोड शो करते हुए एक बस्ती से गुजर रहे थे तभी उन्हें हाथ में फूलों की माला लेकर खड़ी एक अम्मा दिखाई दी शिवराज ने अम्मा को प्यार से गले लगाकर कहा की अम्मा का पक्का घर बनेगा सिवनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के दौरान दो सौ सत्तासी करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया रोड शो के दौरान उन्हें सड़क किनारे झोपड़ी में रह रही एक बुजुर्ग महिला सोनवती दिखाई दी जो हाथों में फूलों की माला लिए उनके स्वागत के लिए खड़ी थी शिवराज ने उन्हें देखा और भावुक हो गए शिवराज ने अम्मा का गले से लगा लिया और झोपड़ी देखकर बोले कि 'अम्मा का पक्का घर बनेगा और तुरंत कलेक्टर को बुलाकर उन्हें पट्टा देने और फिर मकान स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं इससे अम्मा भी भावुक हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार माना।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |