Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आराम फरमा रहे शिक्षकों का वीडियो वायरल
एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का क्या हाल है इसका अंदाजा स्कूल मे बच्चों के बैग को तकिया बनाकर आराम फरमा रहे शिक्षक के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से लगाया जा सकता है मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए है छतरपुर जिले में प्रधानाध्यापक बच्चों के स्कूल बैग की तकिया बनाकर सोते देखे गए हैं इस दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.. वीडियो में आराम फरमा रहे हैं और कक्षा के बच्चे लापता हैं वहीं विद्यालय की अन्य कक्षाओं के बच्चे कक्षा में झाड़ू लगा रहे है वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन हुआ है मामले जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दिए है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |