Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हिल बाईपास मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
लगातार हो रही बारिश से हरिद्वार का हिल बाईपास मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है पहाड़ से मलबा गिर जाने से हिल बाईपास रोड का बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया है आम लोगों के साथ भारी बारिश से प्रशासन को भी उत्तराखंड में दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं अब हरिद्वार का एक प्रमुख हिल बाई पास बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है पहाड़ों से तीव्र गति से मलबा आने से इस सड़क का सत्यानाश हो गया है बाईपास का एक बड़ा हिस्सा तो बुरी तरह धंस गया है जिससे यहां आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है प्रशासन ने कांवड़ मेले और सोमवती अमावस्या स्नान की भीड़ नियंत्रित करने के लिए हिल बाईपास रोड को खोला था हालांकि लगातार हो रही बारिश से हिल बाईपास रोड क्षतिग्रस्त हो गया है और फिलहाल सड़क का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने क्षतिग्रस्त हिल बाईपास रोड का निरीक्षण किया जिलाधिकारी के मुताबिक रोड का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |