Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अवैध रूप से हो रहा मंगल भवन का निर्माण
गांव में सरपंच के अवैध रूप से मंदिरों पर कब्जा करने को लेकर पूर्व सरपंच के नेतृत्व में मंदिर समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा मंदिर समिति का कहना है कि सरपंच मन्दिर की जमीन पर मंगल भवन का निर्माण कर रहा है भवन बनने से पहले ही सरपंच के लोग कई प्रकार की पार्टियां करते हैं जिससे मन्दिरों की आस्था को ठेस पहुंचती है छिंदवाड़ा जिले के परासिया क्षेत्र में सरपंच के अवैध रूप से निर्माण करने को लेकर पूर्व सरपंच के नेतृत्व में मंदिर समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा पूर्व सरपंच मनीष सोनू यादव ने कहा कि मंगल भवन का निर्माण धार्मिक जगह पे न किया जाए मंगल भवन पे कई प्रकार की पार्टी होती है और उस स्थान पे मंदिर बने हुए है जिससे हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य वर्तमान ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच कर रहे है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |